फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के पराक्रम और अदम्य साहस को किया सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरनारियों और अलंकृत पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
विज्ञापन

बरेली। वेटरेंस-डे पर जाट रेजीमेंट सेंटर में आयोजित समारोह में जल, थल और वायु सेना के पूर्व सैनिकों ने एक-दूसरे से मिलकर पुरानी यादें ताजा कीं। दूसरी तरफ पूर्व सैनिकों की वीरता, अदम्य साहस और पराक्रम को सैन्य अफसरों ने सलाम किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनका निस्तारण किया। साथ ही, अलंकृत पूर्व सैनिकों समेत वीरनारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान यूबी एरिया के जीओसी लेफ्टीनेंट जनरल सीपी मोहंती ने शहीदों और पूर्व सैनिकों को नमन किया। वीरनारियों और उनके आश्रितों को राष्ट्र की सेवा के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद 25 वीरनारियों, गैलेंट्री अवॉर्ड विजेता तीन पूर्व सैनिकों, 80 वर्ष पूरे कर चुके चार पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही, दो दिव्यांग आश्रितों को व्हीलचेयर प्रदान की गईं। आयोजन स्थल पर पूर्व सैनिक सुविधा कैंप में समस्याओं के निस्तारण के लिए 25 स्टॉल लगे थे। इसमें ईसीएचएस, जाट, कुमाऊं, गढ़वाल रायफल रेजीमेंट, बंगाल इंजीनियर रेजीमेंट, आरवीसी रिकॉर्ड्स (बैंकिं ग) समेत एमएच के तमाम स्टाल लगे थे। प्रत्येक स्टाल पर पहुंचकर जरूरतमंद पूर्व सैनिकों ने अपना हेल्थ चेकअप समेत आदि सुविधाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन कमांडर बिग्रेडियर इंद्रजीत सिंह, बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी एलएन त्रिवेदी, छह पर्वतीय डिवीजन, जेएलए, स्टेशन मुख्यालय, बरेली और जाट रेजीमेंट केंद्र के ऑफिसर समेत पांच सौ पूर्व सैनिक मौजूद रहे। ं
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
वीरनारी : छोटी देवी, फूला, अवतार कली, प्रेमलता, लीलावती, सुहागा देवी, ऊषा रानी, नीलम, मीरा शर्मा, सुशीला, सुनीता देवी, सुनीता शर्मा।
बुजुर्ग पूर्व सैनिक : सूबेदार बलवंत सिंह अहलावत, ऑनरेरी कैप्टन देवदत्त शर्मा, नायक घमेंद्र सिंह, हवलदान प्रेम लाल।
गैलेंट्री अवॉर्ड : कर्नल टीए सिद्दीकी (शौर्य चक्र), ऑनरेरी नायब सूबेदार गंगा सहाय (शौर्य चक्र), नायक सुरेश पाल (सेना मेडल)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें