बरेली। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मेरा हक फाउंडेशन की ओर से गढैया स्थित संस्था कार्यालय पर कैंप लगाया गया। इसमें तीन तलाक पीड़िताओं के फार्म भरवाए गए। इसके लिए जिला अस्पताल से एसीएमओ के साथ पूरी टीम पहुचीं थीं। फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के संयोजन में लगाए इस कैंप में 16 तलाक पीड़ित महिलाओं के फार्म भरे गए।