फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में देखा था वर्ल्ड चैंपियनशिप का ख्वाब, बुढ़ापे में पूरा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
69 साल की उम्र में भगवान अग्रवाल पॉवर लिफ्टिंग के 75-80 भारवर्ग में करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

बरेली। एक उम्र गुजरने के बाद सपनों को सच कर दिखाना भी बेहद कठिन होता है, लेकिन बचपन में देखे ख्वाब को मुकाम तक पहुंचाने के लिए एक शख्स ने 50 सालों तक इंतजार किया। उम्र के 69वें पड़ाव में पहुंचकर उसने अपना सच कर दिखाने का मौका मिला है। रामपुर गार्डन निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग भगवान अग्रवाल का चयन वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 50 सालों के संघर्ष के बाद आखिरकार उन्हें 20 वर्ष की उम्र में देखे वर्ल्ड लेवल की प्रतियोगिता में अपना दम दिखाने के सपने को पूरा करने के लिए उन्हें 50 सालों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

भगवान दास मंगलवार को जमशेदपुर में होने वाली वर्ल्ड लेवल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पहुंच चुके हैं। तीन दिवसीय आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में वह 75-80 भारवर्ग में अपना दम दिखाएंगे। भगवान दास के संघर्ष को बताते हुए उनके कोच और जिम ट्रेनर सुनील भाटिया ने बताया कि 1970 में उन्होंने वर्ल्ड लेवल की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का संकल्प लिया था। इसके लिए वह तभी से बॉडी बिल्डिंग और खुद को फिट रखने की तैयारी करते रहे। साल 1998 में उन्होंने जिम ज्वॉइन किया और पॉवर लिफ्टिंग के विभिन्न दांवपेंच सीखने में जुट गए। बताया कि सबसे पहले उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और फिर राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता जीती। लेकिन वर्ल्ड लेवल तक पहुंचते-पहुंचते उम्र काफी गुजर गई। 69 साल की उम्र मेें उन्होंने बुजुर्गों की आयोजित होने वाली पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग का मौका मिला। उनके अलावा इस प्रतियोगिता में देश के तीन अन्य लोग भी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में वह जरूर चैंपियन बनकर देश समेत बरेली को गौरवान्वित होने का मौका देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें