बरेली। जिले के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
26 दिसंबर तक आवेदन जमा किए जाएंगे। संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल ने बताया कि 23 दिसंबर को जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में क्रेडिट कैंप लगाया जाएगा। यहां एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जरी-जरदोजी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को आर्थिक सहायता दिलाने के उद्देश्य से बैंकों में लंबित ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण किया जाएगा। सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक भी मौजूद रहेंगे। ब्यूरो