फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक कर रहा था घटतौली लाइसेंस निलंबन के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शुगर मिलों के गन्ना तौल केे ंद्रों पर अनियमितता और घटतौली की मिल रही शिकायतों पर मंगलवार को सहायक चीनी आयुक्त डॉ. मनीष शुक्ल ने बहेड़ी स्थित केसर शुगर इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भिलैया क्रय केंद्र पर प्रत्येक तुलाई के दौरान करीब 15 किलो की घटतौली मिलने पर उन्होंने तौल लिपिल का लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सहायक चीनी आयुक्त डॉ. शुक्ल ने बहेड़ी के कनमन, चांदपुर चिपकई, बहापुर आदि प्रमुख तौल केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरस्त मिलीं लेकिन भिलैया क्रय केंद्र पर 15 किलो की गन्ना घटतौली पकड़ी। मामले पर तत्काल उन्होंने कम तौल करते पकड़े जाने पर तौल लिपिक का लाइसेन्स निलंबित करने के साथ ही, कांटा सही न होने तक क्रय केंद्र पर तौल न कराने के लिए चीनी मिल को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मंडल की किसी भी चीनी मिल के क्रय केन्द्रों पर घटतौली बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खांडसारी अधिकारी राजेश कुमार, खांडसारी निरीक्षक विपिन कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें