बरेली। शहर के सोबतीस पब्लिक स्कूल में सोमवार को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि यह दिन भोपाल गैस त्रासदी की याद में मनाया जाता है। आज वायु प्रदूषण बड़ी समस्या बन चुका है। इस दौरान पोस्टर के माध्यम से प्रदूषण से होने वाले नुकसान और बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य गुंजन साहनी मौजूद रहीं।