बरेली। महिला अस्पताल में गुरुवार को इलाज कराने आईं दो महिलाएं मोबाइल को लेकर भिड़ गईं। करीब आधे घंटे तक अस्पताल में हंगामा होता रहा।
कटघर की एक महिला इलाज के लिए गुरुवार को जिला अस्पताल आई थीं। यहां वह पर्चा बनवाकर लौट रही थी कि उनका मोबाइल गुम हो गया। वह मोबाइल तलाश कर रही थी कि तभी उन्हें अस्पताल परिसर में बैठी एक अन्य महिला के हाथ में अपने जैसा ही मोबाइल दिखा तो वह उनके हाथ से छीनने लगी। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। दोनों एक दूसरे को चोर-चोर बताकर चिल्लाने लगी। इस पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूसरी महिला ने मोबाइल की गैलरी में अपने परिजन की फोटो और कॉल करके दिखाई। इसके बाद दूसरी महिला ने हंगामा करना बंद किया। ब्यूरो