बरेली। इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप में चार बार बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगने से कर्मचारी और टेक्नीशियन परेशान हैं। इस संबंध में एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के रजनीश तिवारी ने मुख्य कारखाना प्रबंध को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि भारतीय रेल में दो बार बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगती है, लेकिन रेलवे वर्कशाप में चार बार अटेंडेंस लगाई जा रही है। मशीनें कम होने से लोगों को अधिक समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि मेंस कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। ज्ञापन देने वालों में नवीन चंद्र शर्मा, विवेक कुमार, आरिफ अली, गिरजा शंकर आदि शामिल थे।