फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने फंदे पर लटककर जान दी, प्रेमिका को घरवालों ने बचा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में आमने-सामने घरों में रहने वाले प्रेमी युगल ने घरवालों की बंदिशों से आहत होकर जान देने का फैसला कर लिया। इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले प्रेमी ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। इसके थोड़ी ही देर बाद ही उसकी प्रेमिका हाईस्कूल की छात्रा ने भी अपने घर में फंदा लगा लिया, लेकिन घरवालों ने उसे बचा लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। दोनों ही परिवार के लोग इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

एक गांव के मजदूर का 20 बेटा कमल फतेहगंज पश्चिमी स्थित एक इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। दो साल से उसके प्रेम संबंध घर के सामने रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से थे। वह सीबीगंज के विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा है। दोनों के प्रेम संबंधों की भनक घरवालों को लगी तो उनके मिलने और बात करने पर पाबंदी लगा दी गई। रविवार को दोनों को घरवालों ने बात करते देखा तो उनकी फटकार लगाई। इससे आहत होकर युवक ने सोमवार दोपहर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फंदा लगाकर जान दे दी। करीब एक बजे जब परिवार के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो कमल का शव फंदे से लटका था। दरवाजा तोड़कर उसे उतारा गया। घर में जब चीखपुकार मची तो गांव के और लोग भी आ गए। इनमें उसकी प्रेमिका के घर वाले भी थे। कमल की मौत की खबर मिलने पर छात्रा भी कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर लटक गई, लेकिन मां की उस पर नजर पड़ गई और उन्होंने शोर मचा दिया। घरवालों ने समय रहते छात्रा को फंदे से उतार लिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर बच्चू सिंह मौके पर पहुंचे और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें