फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडी उद्यान रहे मनोहर सिंह को किराया न देने पर भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जून 2018 में आजमगढ़ स्थानांतरित हो चुके उपनिदेशक उद्यान मनोहर सिंह के सरकारी आवास में रहने के दौरान कई माह का किराया बाकी है। इसे चुकता न करने पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने उन्हें नोटिस जारी किया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड हरबंश सिंह ने डीडी उद्यान रहे मनोहर सिंह के नोटिस में 39893 रुपये का बकाया दर्शाया है। नोटिस में 23 दिन के 16682 रुपये क्षतिपूर्ति बकाया के साथ 23 माह सात दिन के सामान्य किराए की भी रकम शामिल की है। एक्सईएन ने डीडी को अगस्त 2018 से आवास भत्ता न लेने का प्रमाण पत्र भी देने को कहा है। एक्सईएन हरबंश ने बताया कि बकाया न जमा करने के मामले में सामान्य तौर से ऐसी नोटिस भेजी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें