फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व महासंघ 10 को तहसील में करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चकबंदी विभाग का राजस्व विभाग में विलय, समायोजन व प्रति नियुक्ति न किए जाने, वेतन विसंगतियों को दूर न किए जाने, प्रमोशन न होने सहित कई मुद्दों को लेकर राजस्व महासंघ 10 अक्तूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगा। इसी क्रम में यहां भी इसी दिन पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक सदर तहसील में धरना प्रदर्शन होगा। जिला अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने बताया कि धरना प्रदर्शन में राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ, लेखपाल संघ, राजस्व संग्रह अमीन संघ, कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ, राजस्व निरीक्षक संघ, रजिस्ट्रार कानूनगो संघ और संग्रह अनुुसेवक संघ भी शामिल रहेगा। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें