फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड ने मुक्त कराई 50 एकड़ भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रंचिंग ग्राउंड के निकट ठिरिया रोड पर अवैध रूप से कब्जाई गई बेश कीमती 50 एकड़ भूमि कैंट बोर्ड ने मुक्त करा ली है। इस भूमि पर लोग कब्जा कर खेती कर रहे थे।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के अनुसार यह भूमि लोगों को लीज पर दी गई थी। जो कई वर्षों से अनाधिकृत कब्जे में थी। वर्ष 2014 में अवैध कब्जेदारों को बेदखली के आदेश इस्टेट ऑफिसर ने दिए थे। इसके विरुद्ध कब्जेदारों ने जिला न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया था। यह भूमि ट्रंचिंग ग्राउंड और श्मशान भूमि के आसपास है। इसके 34 भूखंडों पर मुकदमे चल रहे थे। इसमें से 29 मुकदमों में न्यायालय की ओर से दिए गए स्टे आर्डर की अवधि समाप्त हो चुकी थी। वर्तमान में पांच मुकदमों में स्टे आर्डर अब भी प्रभावी है। अवैध कब्जों को हटाने के लिए सीईओ डॉ. अनुपम तलवाड़ के निर्देश पर कैंट बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को अभियान चला कर इन भूखंडों को कब्जे में ले लिया है। यह अभियान इंजीनियर आरके माहेश्वरी के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें जीई एसपी सिंह, मनोज यादव, भूमि लिपिक अशरफ अली खान, सफाई निरीक्षक दीप सक्सेना, मनोज कुमार तिवारी आदि शामिल थे। टीम के साथ मजिस्ट्रेट सहित भारी पुलिस बल, पीएसी के साथ मौजूद रहा। इधर, इंजीनियर आरके माहेश्वरी ने बताया कि अवैध कब्जेदारों को दोबारा इस जमीन पर खेती न करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। भूमि पर फिर कब्जा न हो इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल इस भूमि की लेवलिंग और साफ सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें