फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके की छावनी में गिरे बिजली के दो पोल, खंभा सही करते ही दूसरा गिरा, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के तमाम क्षेत्रों में लगे बिजली के पोल नीचे से गल चुके हैं और कभी भी गिर सकते हैं, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मंगलवार सुबह बांके की छावनी में होली चौक पर लगा एक बिजली का पोल गिरा तो विभाग के कर्मचारी उसे ठीक करने पहुंचे। उसे ठीक करते वक्त एक दूसरा पोल भी गिर पड़ा। ठीक करने के नाम पर कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति कर चले गए। रास्ता साफ होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं इलाके की सप्लाई भी सुबह से ठप पड़ी है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र की बांके की छावनी में होली चौक पर लगा एक तारों से लदा गला हुआ बिजली का पोल सुबह करीब नौ बजे गिर पड़ा। विभाग को इसकी सूचना देने पर कर्मचारी कई घंटों बाद पहुंचे। उन्होंने पोल ठीक करना शुरू किया ही था कि पास ही लगा दूसरा पोल भी गिर पड़ा। इसे ठीक करने कर्मचारी शाम को पहुंचे। पोल ठीक करने के नाम पर कर्मचारी सिर्फ खाना पूर्ति करके चले आए। एक पोल को नीचे के काटकर जमीन में गाड़ दिया तो दूसरे को सीड़ी के सहारे टिका गए। इलाके की बिजली भी ठप पड़ी है। मोहल्ले वालों ने बताया कि कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। लोहे के अलावा मोहल्ले में लगे सीमेंटेड खंभे भी गिरताऊ हालत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें