बरेली। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर खुशहाली फाउंडेशन 120 गांवों के छह हजार किसानों को 66 हजार से ज्यादा फलदार पौधे बांटेगा। पौधों का वितरण एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। फाउंडेशन की मंशा है कि गांव के लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं और फलों का भी लाभ लें। सोमवार को एलन क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्था के सचिव अजय यादव ने बताया कि प्रत्येक किसान को दस-दस पौधे, कटहल, शहतूत, फालसा, शरीफा और लीची, दिए जाएंगे।