फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के करीबी ने लिंटर के लिए खोद डाला पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बृहस्पतिवार को नगर निगम के अधिकारी प्रभारी मंत्री की मीटिंग की तैयारियों में लगे इस दौरान नगर निगम में लोग शिकायतें लेकर पहुंचते रहे। कुछ लोगों ने शिकायत की है कि शास्त्रीनगर में पार्षद के पति ने लिंटर पर मिट्टी डालने के लिए पार्क खुदवा दिया है। पार्क में कपड़ों की सेल लगवाकर कुछ लोग उससे कमाई कर रहे हैं लेकिन नगर निगम के अफसर बेफिक्र हैं। इससे आसपास के लोगों को दिक्कतें हो रही हैं और वे पार्क में टहल भी नहीं पा रहे हैं। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने झूलेलाल द्वार के पास डलावघर पर कूड़े का ढेर लगा होने की बात कही है। लोगों का कहना है कि इस डलावघर पर शहर के तमाम हिस्सों का कूड़ा डाला जाता है, जिसके चलते पूरे दिन ही कूड़े का ढेर लगा रहता है जबकि यह डलावघर राजेंद्रनगर और डीडीपुरम क्षेत्र के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें