बरेली। बजट की कमी और जमीन उपलब्ध न हो पाने से आवास विकास परिषद की कई योजनाएं पूरी नहीं हो पा रही है। परियोजना प्रबंधक ने इस संबंध में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।
बिथरी चैनपुर के ग्राम उमरसिया में 277.24 लाख रुपये की लागत से राजकीय इंटर कालेज का निर्माण चल रहा है। परिषद के परियोजना अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि इसके लिए अभी 61.35 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। यह खर्च पूरा गया है। उपयोगिता प्रमाणपत्र इसी साल 29 अगस्त को भेजा जा चुका है लेकिन अगली किस्त न मिलने से निर्माण प्रभावित हो रहा है। परियोजना अधिकारी का कहना है कि एक अन्य परियोजना में क्राइम ब्रांच आफिस के निर्माण के लिए 65 लाख की धनराशि से कार्य कराया गया था। उक्त भूमि एनजीटी के क्षेत्र में मानते हुए बीडीए ने नोटिस जारी किया था। इससे यह काम बंद पड़ा है। इस संबंध में एक चिट्ठी डीएम के माध्यम से आवास विकास के प्रमुख सचिव को भेजी जा चुकी है।