बरेली। अंतरजातीय विवाह करने के बाद साक्षी और अजितेश लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हैं। अब अजितेश की ही फेसबुक वॉल से नई चर्चा को बल मिला है। साक्षी को उनके ट्विटर अकाउंट पर मेसेज कर उन्नाव के एक उम्रदराज व्यक्ति ने अजितेश को लेकर अपशब्द बोले हैं और कई सलाह दी है। यह मेसेज साझा करते हुए अजितेश ने शनिवार शाम अपने फेसुबक अकाउंट पर पोस्ट डाली है। इसमें संबंधित व्यक्ति को अंकल कहकर कमेंट किए हैं। अजितेश ने लिखा है कि अंकल को दूसरों की जिंदगियों से उलझना छोड़कर उन्नाव में हो रही घटनाओं और वहां की पीड़िताओं पर ध्यान देना चाहिए।