फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात ड्यूटी से तीन इंस्पेक्टर, तीन सिपाही लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहले थानेदारी कर चुके इंस्पेक्टरों को पुलिस लाइन के सामान्य कामकाज रास नहीं आते हैं। कोर्ट की कच्ची हवालात में ड्यूटी पर लगाए गए तीन इंस्पेक्टरों समेत कुल छह लोग जांच के दौरान आरआई को लापता मिले। इनके खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट की गई है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने रिपोर्ट देखने के बाद विभागीय कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पुलिस लाइन के तीन इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल की ड्यूटी गुरुवार को कोर्ट में कच्ची हवालात पर लगाई गई थी। दोपहर के वक्त आरई को सूचना मिली कि कच्ची हवालात में कुछ अन्य सिपाही ही तैनात हैं। ये इंस्पेक्टर व स्टाफ वहां से लापता है। आरआई हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो बात सही निकली। तीनों इंस्पेक्टर समेत तीन अन्य स्टाफ लापता था। इनके मोबाइल पर कॉल की गई तो किसी का नंबर स्विच ऑफ निकला तो किसी का नॉट रिचेबल जा रहा था। आरआई ने कोर्ट हवालात के रजिस्टर में इनकी गैरहाजिरी दर्ज करने के साथ ही इनके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। बता दें कि लापता इंस्पेक्टरों में से एक को भोजीपुरा से तो दूसरे को बिशारतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक पद से लाइन हाजिर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें