फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा की अनुमति नहीं, ग्रामीण बोले- छोड़ देंगे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। फतेहगंज पूर्वी के ग्राम रम्पुरा कमन में पुलिस ने पूर्व की घटनाओं को देखते हुए 27 अगस्त को निकलने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दधिकाधों शोभायात्रा निकालने पर रोक लगा दी है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर शोभायात्रा नहीं निकाली गई तो वह 28 अगस्त को गांव से पलायन करेंगे। एसडीएम विशु राजा ने सीओ फरीदपुर से मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीणों ने एसडीएम से यह आपत्ति की है कि एक विशेष समुदाय के दबाव के चलते चार साल से धार्मिक कार्यक्रमों को नहीं होने दिया जा रहा है। ग्रामीणों पर दबाव बनाने के लिए प्रशासन की ओर से ग्रामीणों पर मुचलका पाबंद कर उन्हें रेडकार्ड जारी कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने एसडीएम से कहा है कि इस बार अगर शोभायात्रा निकालने की अनुमति न दी गई तो ग्रामीण पलायन को मजबूर होंगे। जबकि सीओ फरीदपुर जगमोहन भुतौला का कहना है कि पिछले साल होली पर बवाल हो गया था। हालांकि शोभायात्रा कई साल से नहीं निकल रही है। इस बार भी इसकी अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें