बरेली। अधिवक्ता सतीश चंद्र दीक्षित की मौत पर आज वकील न्यायिक कामकाज से विरत रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन के प्रांगण में आयोजित शोक सभा में उनको श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा की अध्यक्षता केएल गोयल ने और संचालन बार एसोसिएशन के सचिव अमर भारती ने किया। सिविल लाइंस नेहरू युवा केंद्र के पास रहने वाले श्री दीक्षित 58 वर्ष के थे । उन्होंने वर्ष 1985 में वकालत शुरू की थी।