सीबीगंज। क्षेत्र में महेशपुरा फाटक के पास जुआ खेल रहे बाकरगंज निवासी आरिफ और अटरिया निवासी उमेश को पुलिस ने जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। वहीं रेलवे लाइन के किनारे से बिधौलिया निवासी सिराज और महेशपुरा निवासी एगनी मोहम्मद और हरवंश को गिरफ्तार कर लिया। पांचों आरोपियों से पुलिस ने करीब ढाई हजार रुपये बरामद किए।