फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची दुकान, फीके पकवान...रक्षाबंधन पर मिठाई लें, पर रहें सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ऊंची दुकान-फीके पकवान ...मुहावरा ऐसे ही नहीं बना, यदि आप भी आकर्षित करने वाली किसी दुकान से रक्षाबंधन पर मिठाई लेने जा रहे हैं तो बहुत ही सोच-समझकर खरीदें। कहीं ऐसा न हो कि चमकदार दिखने वाली मिठाई आपकी सेहत बिगाड़ दे। ऊंची दुकानों पर भी ताजा और अच्छी मिठाई नहीं मिल पा रही है। पिछले दिनों खाद्य विभाग की टीमों द्वारा मारे गए छापों में भी यह साफ हो गया है। हालांकि विभाग की ओर से रक्षाबंधन को छापामारी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन यह सब खानापूर्ति तक ही सिमट गया है। ऐसे में यदि स्वास्थ्य सही रखना है तो खुद ही सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। इस समय त्योहारी सीजन है। रक्षाबंधन पर तो रिकॉर्ड तोड़ मिठाई बिकती है। शहर में इन दिनों मिठाई की दुकानों पर जबर्दस्त भीड़ नजर आ रही है। शायद ही कोई दुकान हो, जहां पर ग्राहक न दिख रहे हों, मगर शुद्धता की गारंटी शायद ही कहीं पर हो। ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने को इन दुकानों पर हर प्रकार की मिठाइयों के नाम लिखे होते हैं। यहीं नहीं उन मिठाइयों के दाम भी सूची में दिए होते हैं। बड़ी दुकानों की चकाचौंध को देखकर ग्राहक आंख बंद करके मिठाइयां ले लेता है, लेकिन वो मिठाई कितनी ताजा और शुद्ध हैं, यह शायद वह नहीं देखता।
शहर के कई नामचीन दुकानें व रेस्टोरेंट हैं, जहां पर ग्राहकों से अच्छे खासे दाम वसूले जाते हैं, लेकिन उनके यहां पर पहले भी दूषित खाद्य पदार्थ पाए जाने का भी मामला प्रकाश में आ चुका है। कुछ दिनों तक ग्राहकों ने उन दुकानों और रेस्टोरेंट पर जाने से तौबा कर लिया, लेकिन फिर वही ढर्रा चालू हो गया।
विज्ञापन

यह मामले रहे हैं चर्चित
- इंदिरा चौक के पास स्टेशन रोड स्थित राधिका रेस्टोरेंट अक्तूबर 2017 में सब्जी में एक मरा हुए चूहा निकल आने को लेकर चर्चाओं में रहा। किसी ने उसका वीडियो भी वायरल किया था। तब खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर कई चीजों का नमूना भी लिया था। इसके बाद मेें कई अन्य कमियां निकलते हुए रेस्टोरेंट को बंद भी कराया था। यह मामला काफी समय तक ग्राहकों की जुबान पर रहा।
- हाल ही में 24 जुलाई को प्रकाश स्वीट्स पर टीम ने छापा मारा था। एक ग्राहक ने ऑनलाइन ढोकला आर्डर किया था, जो प्रकाश स्वीट्स से आया था। ये ढोकला प्रदूषित था। यह मामला भी काफी चर्चाओं में रहा और टीम ने जांच को ढोकला का नमूना भेज दिया था।
जून 2017 में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में छापे मारकर क्वालिटी स्वीट्स (मैकूलाल ) से भी बर्फी का नमूना लिया गया था, जिसे जांच को प्रयोगशाला भेजा। जांच में बर्फी अधोमानक पाई गई। ऐसे में एडीएम प्रशासन कार्यालय की ओर से आरोपी दुकान संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद में मुकदमा चला। विगत 14 जून को हलवाई के पुत्र पूरन पर 75 हजार रुपये का जुर्माना डाला गया।
विभाग चला रहा 10 अगस्त से अभियान
-विभाग की मानें तो 10 अगस्त को टीम ने सहसवान में तीन बर्फी, मोहनभोग और राइस ब्रान रिफाइड ऑयल का नमूना लिया। 11 अगस्त को बिल्सी के अंबियापुर से एक बर्फी और मिश्रित दूध का नमूना लिया। 12 अगस्त को बिसौली में छैना और रसगुल्ला का सैंपल लिया। 13 अगस्त को उसहैत से छैना और म्याऊं से दूध की लॉज का नमूना लिया। वहीं बुधवार को भी अभियान जारी रखते हुए पंजाबी चौक स्थित चंद्रा स्वीट्स से बूंदी के लड्डू, मढ़ईचौक स्थित भागीरथी स्वीट्स से घेवर और बिरुआबाड़ी मंदिर के पास में बूंदी लड्डू का सैंपल लिया।
विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां पर कुछ भी संदिग्ध प्रतीत होता है। तुरंत ही उसका सैंपल लिया जाता है। साथ ही जिन दुकानों, रेस्टोरेंटों के सैंपल फेल आते हैं। उन पर जुर्माना भी डाला जा रहा है। राधिका रस्टोरेंट वाला मेरे से पहले का है। मैकूलाल हलवाई पर जुर्माना डाला गया है। उसकी बर्फी मानक के अनुरूप नहीं थी। प्रकाश स्वीट्स से ढोकला लिया गया था। उसे लैब भेजा है, अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
-चंद्रशेखर, अभिहीत अधिकारी
बरसात के दिनों में कच्चा मावा बहुत जल्दी खराब होता है। दुकानों पर कई दिन तक मिठाइयां रखी रहती हैं। इससे ऐसी मिठाइयों से बचे। नकली मावा भी बाजार में बनाकर बेचा जा रहा है। उसमें मैलामाइन नामक केमिकल मिलाया जाता है, जिससे कैंसर होने का खतरा पैदा हो जाता है और लिवर खराब हो जाता है। पेट संबंधी अन्य बीमारियां भी हो जाती हैं।
विज्ञापन

डॉ. जीके गुप्ता, ईएमओ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें