फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिदेशक पद पर जवाहर बाग कांड से जुड़े अफसर को चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उद्यान विभाग ने उपनिदेशक उद्यान मनोहर सिंह के स्थानांतरण के बाद उनके स्थान पर एक विवादित अधिकारी मुकेश कुमार को चार्ज दे दिया है। मुकेश बदायूं में डीएचओ हैं और उनके पास शाहजहांपुर का भी प्रभार है। इस तरह एक अफसर को तीन स्थान पर चार्ज दिया गया है। डीएचओ मथुरा में जवाहर बाग कांड में चर्चा में आए थे।
विज्ञापन

डीएचओ बरेली डॉ. पूजा के रामपुर तबादले के बाद विवादित उपनिदेशक मनोहर सिंह को आजमगढ़ भेजा गया है। मनोहर सिंह पर कई गंभीर आरोप हैं। बताते हैं कि उन्होंने जेल में रहने की अवधि का भी वेतन निकाल लिया था। शाहजहांपुर जिले में किसान को मिलने वाले अनुदान आदि में भी गड़बड़ियां की थीं। सिंह पर मंडल के एक आला अफसर का हाथ होने से उनकी पैरवी शासन और निदेशालय तक आसानी से हो जाती थी। यही वजह रही कि तमाम घपलों से घिरे मनोहर सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। उद्यान विभाग ने आजमगढ़ मनोहर सिंह को स्थानांतरित कर रिलीव भी कर दिया है। उनके स्थान पर कोई तैनाती नहीं की गई है, बल्कि एक और विवादित अधिकारी को उपनिदेशक पद पर काबिज कराया गया है।
बदायूं के डीएचओ मुकेश कुमार शुक्रवार को चार्ज लेने के बाद यहां से चले गए। बताया जाता है कि बड़े साहब ने मनोहर सिंह के कारनामों को रफादफा कराने को ही जूनियर अधिकारी को उपनिदेशक का चार्ज दिलाया है। डीएचओ मुकेश डीडी का चार्ज संभालने के साथ ही दो अन्य जिलों में भी उद्यान अधिकारी बने रहेंगे। यानी एक अधिकारी पर तीन पद पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें