फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरी छत, बाल बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बुधवार को हुई बारिश से कुंवरपुर प्राथमिक स्कूल का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही की उस दौरान विद्यालय बंद था, इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सुबह जब बच्चे और स्कूल स्टाफ पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद सभी बच्चों को स्कूल के बाहर बिठाकर पढ़ाई कराई गई।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक शहनाज बी ने बताया कि स्कूल वर्षों से जर्जर है। कई बार अधिकारियों को भवन की मरम्मत आदि क ार्र्यों के लिए पत्र लिखा गया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि पहले 28 जुलाई को भी हुई बारिश में छत और कमरे दरक गए थे। इसकी जानकारी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि, छात्र हित में स्कूल को कहीं और शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें