फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते की मांग लेकर नगर निगम पहुंचे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज में पॉलिथीन विरोधी अभियान के दौरान निगम की टीम पर हमले के मामले में समझौते को लेकर व्यापारियों ने मंगलवार को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. और अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर समझौता कराने का अनुरोध किया है। साथ ही श्यामगंज की खराब सड़कें दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उप्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले पहुंचे व्यापारियों ने नगर आयुक्त से कहा कि चार-पांच व्यापारी जेल जा चुके हैं। पुलिस कार्रवाई के नाम पर दबिश देकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है और अवैध वसूली कर रही है, इसलिए अब समझौता हो जाना चाहिए। नगर आयुक्त ने उन्हें अपर नगर आयुक्त के पास भेज दिया। अपर नगर आयुक्त ने व्यापारियों की बात सुनकर विधिक राय लेकर मदद का आश्वासन दिया है।
इस दौरान व्यापारी नेता दुर्गेश खटवानी ने श्यामगंज में खराब सड़क का मुद्दा उठाते हुए उसे दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि आजाद इंटर कॉलेज के चारों ओर, फलमंडी, शाहजहांपुर रोड और गुड़मंडी की सड़कें खराब हैं। इनमें वाहन फंस रहे हैं और ई-रिक्शा पलट रहे हैं। मिलने वालों में राजेंद्र गुप्ता, संजीव चांदना, राजकुमार अग्रवाल, राजेश जसोरिया आदि मौजूद रहे। बता दें कि सीबीगंज में पॉलिथीन विरोधी अभियान के दौरान व्यापारियों ने नगर निगम टीम पर हमला कर दिया था और अपर नगर आयुक्त को कार से खींचने की कोशिश की थी। इस मामले में अपर नगर आयुक्त ने थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें चार-पांच व्यापारी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें