फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनाथ महिला के साथ छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक झोलाछाप रेलवे स्टेशन से अनाथ महिला को काम कराने के बहाने घर ले आया। फिर दोस्तों के साथ नशे में महिला से छेड़खानी की। महिला बिथरी चैनपुर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने झोलाछाप समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं। एक साल पहले बरेली स्टेशन पर नरियावल निवासी झोलाछाप रमेश सरकार से मुलाकात हुई। रमेश ने कहा कि वह अकेला रहता है। तुम मेरे घर चलो, घर का काम करती रहना। वह उसकी बातों में आकर नरियावल स्थित उसके घर में रहने लगी। आरोप है कि दस जुलाई को रमेश ने अपने दोस्त सचिन वाल्मीकि, बंटू, रामधुन और पप्पू को घर बुलाया। शराब पीने के बाद यह सभी लोग महिला से छेड़खानी करने लगे। महिला ने शोर मचाया तो इन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला जान बचाकर बिथरी चैनपुर थाने पहुंची। यहां महिला की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि आरोपी रमेश सरकार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास एक तमंचा और कारतूस मिला हैं तो उसका चालान कर दिया है। दो अन्य आरोपी हिरासत में हैं। प्राथमिक जांच में छेड़खानी जैसे आरोप की पुष्टि हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें