फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडलीय रेलवे अस्पताल में सभी रिक्त पद भरने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के मंडलीय अस्पताल में सभी रिक्त पदों को अतिशीघ्र भरा जाएगा। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद बुधवार को प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, डाॅ. एए खान ने मंडलीय रेलवे अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों के इलाज को लेकर उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा और अनुबंधित निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने अस्पताल में भर्ती रोगियों को देखा। उनसे बात की और अधिकारियों को उचित इलाज के निर्देश दिए। उन्होेंने चेताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच करते रहें, ताकि समय से किसी भी असाध्य बीमारी के बारे में पता लग सके और इलाज शुरू किया जा सके।
निरीक्षण के बाद उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की और काम समय से पूरे कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को उन्होंने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने मान्यता प्राप्त रेलवे यूनियनों के पदाधिकारियों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमएस डाॅ. यूएस नाग, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मनोहर कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशुतोष शंखधार, डाॅ. सचिन श्रीवास्तव, डाॅ. ऋषभ गावा, डाॅ. प्राची वर्मा, डाॅ. युसरा हसन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें