फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Weather: बरेली में कड़ाके की सर्दी, शीतलहर से कांप रहे लोग, बारिश के भी बन रहे आसार

Tue, 09 Jan 2024 10:28 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सर्दी का सितम जारी है। कोहरे के बीच शीतलहर से लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर आगामी तीन दिनों तक कोहरा छाने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश के आसार भी बन रहे हैं। 
विज्ञापन
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बरेली कड़ाके की सर्दी और कोहरे की चपेट में है। इधर, मौसम विभाग ने भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर आगामी तीन दिनों तक कोहरा छाने का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही शीतलहर से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है। आज सुबह से हल्का कोहरा छाया हुआ है। धूप न निकलने से गलन से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। अगले 48 घंटों में बारिश के आसार भी बन रहे हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार की सुबह घने कोहरे से हुई। दिनभर कोहरा छाया रहा और सर्द हवा ठिठुरन का अहसास कराती रही। अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से पांच डिग्री कम 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम के साथ ठंड का कहर बढ़ता रहा। रात में ठिठुरन बढ़ गई। शहर में दृश्यता 50 मीटर और बाहर के इलाकों में 25 मीटर तक दर्ज हुई। 

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों की हवा के प्रवेश से शहर ऑरेंज जोन में है। लिहाजा, अगले तीन दिन तक घना कोहरा रहेगा। धूप न निकलने से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉग लाइट जलाएं, रात में लंबी दूरी की यात्रा से बचें
अतुल कुमार ने घने कोहरे को देखते हुए रात में लंबी दूरी की यात्रा से बचने को कहा है। कोहरे के दौरान कार के बायीं ओर के गेट से बाहर निकलने को कहा है। बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। वाहनों में फॉग लाइट का प्रयोग करें। विटामिन सी से भरपूर फल खाएं। गुनगुना पानी पीएं। हीटर जलाने पर वेंटिलेशन की व्यवस्था रखें।

दो घंटे देरी से पहुंची मुंबई की फ्लाइट
कोहरे की वजह से  पूर्व में तीन बार निरस्त हो चुकी मुंबई की फ्लाइट सोमवार को करीब दो घंटे की देरी से शहर पहुंची। एयरपोर्ट पर बरेली से मुंबई जाने के लिए पहुंचे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि के मुताबिक दोपहर तीन बजे फ्लाइट बरेली पहुंची। शाम चार बजे यहां से मुंबई के लिए उड़ान हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें