फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एमडीआर का विरोध, त्योहारी सीजन में जीएसटी सर्वे टालने की मांग

Thu, 01 Oct 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन किया। संगठन ने दिवाली तक जीएसटी सर्वे और छापेमारी टालने की मांग की है। यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क का भी विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदेश संयुक्त महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि संगठन त्योहारी सीजन में सर्वे और छापेमारी को स्वीकार नहीं करेगा। बृहस्पतिवार को दोपहर 12:30 बजे अपर आयुक्त ग्रेड-1 एनएल सोनी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। संगठन मांग करेगा कि दिवाली तक गंभीर शिकायत पर ही व्यापारी को विश्वास में लेकर कार्रवाई की जाए। महानगर संरक्षक घासीराम अग्रवाल ने कहा कि यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क का असर आम और मध्यम वर्गीय व्यापारियों पर पड़ेगा। सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। मंडल प्रभारी राजकुमार अग्रवाल सराफ ने कहा कि एमडीआर के विरोध में 10 अक्तूबर के बाद जिला स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने सीएम ग्रिड योजना के कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। इस संबंध में तीन अक्तूबर को नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में अनुज गुप्ता, सुलभ अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, पारस अग्रवाल, शिवा सिंह, संजय सिंह, बंटी ठाकुर, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें