फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकलीगंज में शराब की दुकान का विरोध बढ़ा, बिथरी विधायक पहुंचे

विज्ञापन
मौके पर पहुंचे विधायक राजेश मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

भीड़ इकट्ठी होने के बाद दुकान बंद कर भागा सेल्समैन

बरेली। बरकलीगंज में शराब की दुकान का विरोध लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को बिथरी विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल गोपाला सिद्ध मंदिर पहुंचे तो वहां भीड़ जुट गई। यह देखकर शराब की दुकान बंद करके सेल्समैन भाग गया।
विज्ञापन

बता दें कि बुखारा रोड पर गोपाला सिद्ध मंदिर के पास गांव बरकलीगंज में गांव वालों ने विरोध करके शराब की दुकान बंद करा दी थी। इस पर शराब विक्रेता ने गांव के करीब 26 लोगों पर रंगदारी, लूट आदि की रिपोर्ट लिखा दी और दुकान फिर से खुलवा दी। सोमवार को बिथरी विधायक पप्पू भरतौल गोपाला सिद्ध मंदिर पहुंचे और महंत से मुलाकात की। इस बीच वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शराब की दुकान बंद कराने की मांग की तो विधायक दुकान पर पहुंचे लेकिन सेल्समैन पहले ही दुकान बंद करके भाग गया। इसके बाद विधायक शराब की दूसरी दुकान पर पहुंचे और उसे बंद करा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें