फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन कराने, अपात्र मतदाता के नाम हटवाने का मौका लोगों को मौका मिलेगा। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भी निर्वाचन संबंधी नोटिस जारी होने से पहले तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने सभी एसडीएम और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कहा, पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा-9(8) के तहत नामांकन की अंतिम तिथि के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक मतदाता सूची में कोई परिवर्धन, संशोधन या विलोपन नहीं होगा।
निर्धारित अवधि में आवेदन मिलने पर पात्रता की जांच की जाएगी पर नाम जोड़ने, संशोधन, नाम हटाने की प्रक्रिया नामांकन की अंतिम तारीख तक पूरी होगी। पंचायत चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद इनका ऑनलाइन डाटा दर्ज कराने के बाद सत्यापित सूची के तहत मतदाता सूची में जरूरी बदलाव होंगे।
संबंधित अफसरों को ग्राम पंचायतों में आदेश का प्रचार कर लोगों को आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी देने को कहा है। कोई पात्र व्यक्ति न छूटे और अपात्र का नाम सूची में दर्ज न हो यह दिशानिर्देश भी दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें