फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वोटर लिस्ट में आज नाम जुड़वाने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल मतदेय स्थल निर्धारण के लिए सुझाव और आपत्तियां 25 अक्तूबर तक दे सकते हैं। यह जानकारी शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को दी। उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर को मतदेय स्थलों की सूची भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिले के 3,835 मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। दोनों दिन बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं या कट गए हैं, वे नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म जमा करने के बाद आवेदक या राजनीतिक दल प्रतिनिधि को रसीद दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 12 नवंबर को निर्वाचक नामावली का ड्राफ्ट जारी होगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे, आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन


लंबित आवेदनों और शिकायतों की होगी समीक्षा
बैठक में मतदाता सूची में महिला-पुरुष अनुपात, विभिन्न आयु वर्गों के मतदाताओं की संख्या, निर्वाचन संबंधी शिकायतों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा हुई। 15 और 45 दिन से अधिक समय से लंबित आवेदनों का अलग विवरण तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए कार्ययोजना बनाकर नियमित समीक्षा करने के लिए कहा। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट एक बार में बीएलओ के पास 10 फार्म-6 और अधिकतम 30 फार्म-6 जमा कर सकेंगे। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें