फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने महिला से की दरिंदगी, कहता था- तुम विधवा मैं तलाकशुदा आराम से कटेगी जिंदगी

Wed, 20 Nov 2024 10:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

UP News Today: महिला का आरोप है कि उसका भाई नशे का आदी है। उसकी यह आदत छुड़ाने के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र ले जाया गया था। वहीं पर केंद्र संचालक से उसकी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
महिला से शादी का वादा कर दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की एक विधवा महिला ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। विधवा का कहना है कि संचालक ने उससे कहा था कि वह तलाकशुदा है और तुम विधवा हो। दोनों की जिंदगी बड़े आराम से गुजरेगी।

विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी विधवा के मुताबिक उसके भाई को नशे की लत थी। इससे उसके परिवार वालों ने भाई को सात मार्च 2024 को नशा मुक्ति केंद्र नया सवेरा वेलफेयर सोसायटी बसंत बिहार में भर्ती कराया था। वह अक्सर अपने भाई से मिलने नशा मुक्ति केंद्र जाती थी। 

वहां उसकी मुलाकात केंद्र संचालक तरुण राज सिंह से होती थी। एक दिन तरुण ने उसे बताया कि वह तलाकशुदा है और तुम विधवा हो। उसके भाई का उपचार भी ठीक से हो जाएगा। वह दोनों शादी कर लें तो आगे की जिंदगी भी आराम से गुजरेगी। 

इसके बाद वह मोबाइल पर बात करने लगा और उसने अपनी बातों में फंसा लिया। उसने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। चार अक्तूबर को उसने अपने नशा मुक्ति केंद्र पर बुलाया। उसके साथ संबंध बनाए। 
विज्ञापन

उसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया। बोला कि वह शादीशुदा है। उससे गाली-गलौज और मारपीट की। कैंची से उसके ऊपर हमला कर दिया। संचालक रिटायर्ड सीओ का बेटा है। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें