फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन वज्रपात : जेल की सलाखों में बंद होंगे दो हजार अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अपराधियों को पकड़ने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने ऑपरेशन वज्रपात की शुरुआत एक जनवरी से कर दी है। जिले के सभी थानों को 15 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर करीब 2,000 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का लक्ष्य सौंपा गया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों को थानों का प्रभार सौंपने में प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस वालों ने गोकशी, डकैती, नकबजनी, लूट, चेन स्नेचिंग, पशु चोरी में वांटेड अपराधियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने जिले के सभी थानों को इन अपराधियों को पकड़ने का लक्ष्य दिया है। थानावार सूची तैयार की गई है और सीओ को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। सभी थानेदारों को एसएसपी ने चेतावनी दी है कि झूठ बोलने, प्रार्थना पत्रों का निस्तारण न करने, भ्रष्टाचार, जांच लंबित रखने के आरोप में माइनस मार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन अंकों को एसओ और इंस्पेक्टर के प्रदर्शन में जोड़ा जाएगा। इसके बाद ही उनका मूल्यांकन होगा। एसएसपी ने एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी मुकेश चंद्र मिश्रा के साथ ही थानेदारों को भी जोनल चेकिंग का आदेश दिया है। इंस्पेक्टर अपना थाना छोड़कर दूसरे थानों में जाकर चेकिंग कर एसएसपी को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

अलग अलग मामलों में अभियुक्तों की संख्या
1. डकैती: 77

2. नकबजनी: 652
3. लूट: 403
4. चेन स्नैचिंग: 100
5. पशु चोरी: 289
6. गोकशी: 479

वर्जन


जिले में ऑपरेशन वज्रपात को शुरू कर दिया गया है। यह 15 जनवरी तक चलेगा। इसमें अपराधियों की गिरफ्तारी, सत्यापन आदि किए जाएंगे। अनुराग आर्य, एसएसपी
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें