पुरानी रैक पर कासगंज तक विस्तार, बढ़ेगी यात्रियों की समस्या
इंटरसिटी एक्सप्रेस पुरानी रैक पर बरेली-दिल्ली के बीच एक ओर से 266 किलोमीटर की दूरी तय करती है। कासगंज तक विस्तार के बाद एक ओर की कुल दूरी में 86 किलोमीटर और शामिल हो जाएगा। ऐसे में पुरानी रैक पर कासगंज तक विस्तार के बार यात्रियों की समस्या और बढ़ेगी।
बरेली-भुज एक्सप्रेस का फिलहाल लखनऊ तक विस्तार नहीं
14311-12 और 14321-22 बरेली-भुज एक्सप्रेस का वाया पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर होते हुए लखनऊ तक विस्तार पर पांच जनवरी को रेलवे ने सफाई दी और बताया कि फिलहाल सिर्फ रूट सर्वे कराया गया है। इस गाड़ी को लखनऊ तक विस्तार का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।