फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रैक न मिलने से शुरू नहीं हो सका बांदीकुई पैसेंजर का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में बंद की गई गाड़ी को 25 दिन पहले फिर मिली थी मंजूरी
विज्ञापन

बरेली। पांच साल बाद नियमित संचालन के लिए 25 दिन पहले मंजूरी मिलने के बाद भी अब तक 54356-55 बरेली-बांदीकुई पैसेंजर का संचालन शुरू नहीं हो सका है। डीआरएम कार्यालय ने इसका कारण अब तक रैक उपलब्ध न होना बताया है। ऐसे में लोगों के लिए इस गाड़ी का अभी इंतजार करना पड़ेगा।
बरेली-बांदीकुई पैसेंजर गाड़ी का संचालन कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। फिर से सब कुछ सामान्य होने के बाद लंबे समय से इस गाड़ी के फिर से संचालन की मांग की जा रही थी। बरेली से वाया चंदौसी होते हुए चलने वाली यह गाड़ी एक ओर से 15 घंटे 30 मिनट में 418 किलोमीटर दूरी तय करने के दौरान 55 स्टेशनों पर ठहराव लेती है। इससे छोटे स्टेशनों के लोगों को भी इसका लाभ मिलता था। 25 दिन पहले रेलवे बोर्ड ने बरेली-बांदीकुई पैसेंजर के फिर से संचालन की मंजूरी दे दी थी, लेकिन अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित संचालन शुरू किए जाने की तारीख के बारे में पूछे जाने पर डीआरएम कार्यालय ने सफाई दी है कि अब तक रैक न मिलने के कारण संचालन शुरू नहीं हो सका है। रैक उपलब्ध होने के बाद संचालन शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें