यह है मामला
जनकपुरी निवासी अरविंदर सिंह और मॉडल टाउन निवासी रमनदीप सिंह पर सीलिंग की जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फिर गैंगस्टर एक्ट के तहत इसी थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने तीन फरवरी 2023 को चार्जशीट दाखिल की और 31 मार्च 2023 को विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट की अदालत ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू कराई थी। 29 अप्रैल 2023 को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने दोनों की संपत्तियों को कुर्क कर सील करने का आदेश दिया था।
ताले तोड़े तो खुशी से फफक उठा परिवार
सोमवार शाम ढले जैसे ही प्रशासन व पुलिस की टीम ने घरों के मुख्य दरवाजों की सील तोड़ी, परिवार के लोग फफक पड़े। अरविंदर सिंह ने कहा कि ये सिर्फ ईंट और दीवार नहीं, हमारी ज़िंदगी का वह हिस्सा है जो तीन साल से कैद था। आज लगा जैसे घर नहीं, हमारी आत्मा आजाद हुई है। परिवार को लोग आपस में गले मिले।