डीएम राघवेेंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ओवरब्रिज एवं बड़े निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने बताया कि मानसिक अस्पताल परिसर में बन रहे 300 बेड के संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी लगभग तैयार है। इसे दिसंबर के अंत तक चालू कर दिया जायेगा। शहामतगंज ओवरब्रिज एवं सरदार नगर नाला पर पुल निर्माण कार्य भी दिसंबर में पूरा कर दिया जाएगा।
बताया कि आईवीआरआई ओवरब्रिज और नकटिया नदी पर पुल निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। यह मार्च 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। डोरा नदी और देवरनिया नदी पर पुल निर्माण का काम पूरा हो गया है। पहुंच मार्ग का काम तेजी सेे कराया जा रहा हैै। डीएम ने लाल फाटक ओवरब्रिज के संबंध में अब तक हुई कार्यवाही एवं आवश्यक स्वीकृतियों के लंबित होने पर जानकारी मांगी। कहा, इस पर अलग से बैठक कर शीघ्र निर्माण शुरू कराने का हल निकाला जाएगा।
बैठक मेें बताया गया कि मेगा फूड पार्क की आंतरिक सड़कें, नालियां, पुलिया कार्य दिसंबर-2017 तक पूरे हो जाएंगे। जनवरी, 2018 में मार्केटिंग को उद्यमियों के लिए आमंत्रित किया जाएगा। डीएम ने मेगाफूड पार्क निर्माण कार्य देख रहे अभियंता को लखनऊ से बुलाया है। फूड पार्क जल्दी चालू करने के लिए अलग से बैठक होगी। बहेड़ी में पशु उत्थान केंद्र की स्थापना का काम 62 प्रतिशत हो चुका है। इसे मार्च 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक टेक्सटाइल पार्क का तेजी से निर्माण कराने पर भी चर्चा हुई। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि छोटी-मोेटी धनराशि के कारण अथवा किन्हीं अन्य वजहों से काम रुका हो तो उसकी सूची कारण सहित उपलब्ध करा दें। बैठक में सीडीओ सतेेंद्र कुमार सहित नगर निगम, निर्माण निगम, पीडब्लूडी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।