फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केवल वैध पट्टे धारक ही अफीम की करें खेती

Thu, 29 Aug 2024 06:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने बुधवार को नारकोटिक्स, आबकारी व पुलिस विभाग के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि केवल वैध पट्टे धारक ही अफीम की खेती करें। अफीम की अवैध खेती जिले में नहीं होनी चाहिए। साथ ही कहा कि अधिकारी अपना सूचना तंत्र बढ़ाएं व क्षेत्र का भ्रमण भी करें।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने विद्यालयों में चाइल्ड प्रहरी क्लब बनाने के लिए कहा। जिन विद्यालयों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहे हैं, इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं जब्त किए गए डोडा, अफीम, गांजा व नशीले पदार्थ को वीडियोग्राफी कराकर नष्ट भी कराया गया है। आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि 4000 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है और 38 लोगों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें