उसहैत। तेज रफ्तार दो बाइकों की बुधवार शाम को आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव पदमपुर निवासी हरपाल (52) बाइक से बुधवार दोपहर करीब दो बजे उसहैत से घर आ रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सुनील (27) व सर्वेश (23) निवासी गांव बिचौला बदायूं से घर लौट रहे थे। क्षेत्र के ही मिर्जापुर अतिराज गांव के स्कूल के पास दोनों बाइक तेज गति से आमने-सामने से टकरा गईं।
हादसे में हरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विवेक कुमार तीनों को सीएचसी म्याऊ ले गए। यहां से सुनील व सर्वेश को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुनील ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों को सूचना मिली तो रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे । पुलिस ने दोनों बाइकों को थाने पर खड़ा कराया तथा शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
खेती किसानी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था सुनील
- सड़क हादसे में खत्म हुए सुनील के दो बेटे व दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा अभी दस साल का है। वह खेती करके बच्चों का पालन पोषण करता था। हादसे के बाद परिजन रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हरपाल भी खेती करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह भाई भतीजे के साथ रहते थे।
सुनील का फाइल फोटो।
सुनील का फाइल फोटो।
सुनील का फाइल फोटो।