फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिवाली पर 30 में से जिला अस्पताल में केवल आठ मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहार घर पर मनाने के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती 30 मरीजों में 22 घर चले गए। इसमें नौ मरीज जिनकी जांच रिपोर्ट मिलनी बाकी थी, वे बगैर बताए ही चले गए। जिन्हें लीव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस (लामा) में दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. एके सिंह के मुताबिक त्योहार नजदीक आते ही भर्ती रहे मरीज जिनकी हालत खतरे के बाहर थी, उनके तीमारदार घर जाने के लिए डिस्चार्ज करने पर अड़ गए। बगैर पूरी तरह स्वस्थ हुए किसी मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता। आठ मरीज 48 घंटे में बगैर बताए घर चले गए। इसके अलावा जिन मरीजों की हालत सामान्य हो रही थी और वे जाने के लिए कह रहे थे, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें चेस्ट, लिवर, पेट, सांस और वायरल बुखार के मरीज रहे।

वार्डों के बेड हुए खाली, गंभीर हालत के 11 मरीज भर्ती
जिला अस्पताल के मेल और फीमेल वार्ड में दोपहर दो बजे तक 10 मरीज भर्ती रहे। पांच बजे तक सांस संबंधी इलाज के लिए भर्ती एक और मरीज बगैर बताए चला गया। जिसे लामा में दर्ज किया गया। वहीं, अस्पताल की ओपीडी बंद होने से इमरजेंसी में शाम तक 78 मरीज इलाज को पहुंचे। इसमें वायरल बुखार, सांस के मरीज ज्यादा रहे। जिन मरीजों की हालत ठीक नहीं थी, उन्हें भर्ती का सुझाव दिया पर वे दवा लेकर चले गए।
विज्ञापन


महिलाओं ने बढ़ा ली सिजेरियन प्रसव के लिए तिथि
सिर्फ मरीज ही नहीं त्योहार घर पर मनाने के लिए गर्भवती जिनके सिजेरियन प्रसव की तिथि डॉक्टर ने त्योहार के नजदीक प्रस्तावित की थी, उन्होंने बेहद जरूरी न होने की स्थिति में तिथि आगे बढ़ाने की गुजारिश की। गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. भारती सरन के मुताबिक जांच रिपोर्ट के आधार पर तिथि बढ़ाई गई। हालांकि, सामान्य प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती का प्रसव कराया गया। महिला अस्पताल में 16 प्रसूताएं भर्ती हैं।

रोस्टर के तहत चार दिन ड्यूटी करेंगे चिकित्सक
सार्वजनिक अवकाश के दौरान मरीजों को इलाज सुविधा मुहैया कराने के लिए इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी। एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक वरिष्ठ सर्जन डॉ. एमपी सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बर्न वार्ड में छह बेड आरक्षित हैं। त्वचा, आंख, हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत सर्जन ऑन कॉल मौजूद रहेंगे। महिला अस्पताल, 300 बेड अस्पताल में भी डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स को रोस्टर बना है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें