फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ही देश को सशक्त राष्ट्र बना सकती है: अशफाक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानी संगठन ने मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

बरेली। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस उपजा प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान पार्टी के इतिहास से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक पर चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि आज का दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश को एक सशक्त और अग्रणी राष्ट्र बना सकती है। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन

केबी त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऐसे अनेक नेता रहे हैं जिन्होंने आवश्यकता पड़ने पर अपनी निजी संपत्ति तक देश को समर्पित कर दी। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन पंडित राज शर्मा ने किया। इस दौरान प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रोफेसर यशपाल सिंह, केके शर्मा, डॉ. हरीश गंगवार, राजीव सिंह, रमेश श्रीवास्तव, मुकेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें