फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 53 फीसदी ने दी एनडीए की परीक्षा

Mon, 18 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
एनडीए एक्जाम से न‌िकले छात्र
विज्ञापन
रविवार को हुई एनडीए की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 47 फीसदी परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया। सिर्फ 53 फीसदी ने परीक्षा दी। इसके लिए शहर में 32 केन्द्र बनाए गए थे। अपर आयुक्त (प्रशासन) प्रभात शर्मा ने बताया कि 14930 अभ्यर्थियों को एनडीए की परीक्षा देनी थी। पहली पाली में 7944 और दूसरी पाली में 7892 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 56 अभ्यर्थी और कम हो गए। परीक्षा के दौरान 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए तैनात किया गया था। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों ने एक-एक परीक्षा केंद्र पर नजर रखी। उत्तर पुस्तिकाओं को यूपीएससी के प्रेक्षक अपने साथ दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें