फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भवन गणना में सिर्फ 44 फीसदी प्रगणक कर रहे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में जनगणना के पहले चरण में भवन गणना का काम सुस्त गति से चल रहा है। अधिकतर प्रगणकों द्वारा ड्यूटी लेने के बावजूद केवल 44 फीसदी ही मौके पर काम कर रहे हैं। नगर निगम बरेली क्षेत्र में स्थिति सबसे खराब है।
विज्ञापन


जिलेभर में भवन गणना के लिए 10 हजार 660 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। इन पर 10 हजार प्रगणक और 1250 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। भवन गणना 22 मई को शुरू हुई थी और 20 जून तक चलेगी। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करने से भी प्रगणक मैदान में नहीं उतर रहे हैं। नगर निगम बरेली में 2400 प्रगणकों और 260 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। यहां महज 25 फीसदी प्रगणक ही फील्ड में काम कर रहे हैं।
नगर निगम क्षेत्रों को चार जोन में बांटकर भवन गणना कराई जा रही है। यहां जिन लोगों की ड्यूटी काटी गई थी, उनकी जगह नए प्रगणकों के नाम जोड़े गए हैं। इन नए प्रगणकों को पोर्टल पर भवन गणना की जानकारी नहीं है। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम उन्हें प्रशिक्षण दे रहा है। प्रशिक्षण के बाद ये प्रगणक ऑनलाइन गणना शुरू कर पाएंगे।
विज्ञापन

....................


सर्वर डाउन व सिंक की हो रही समस्या :-



भवन गणना के दौरान प्रगणकों को सर्वर डाउन होने से समस्या हो रही है, जिससे पोर्टल नहीं खुल रहा है। साथ ही सिंक नहीं हो पा रहा है। जिससे भवनों की नंबरिंग नहीं हो पा रही है।

.....................


प्रगणकों की शंका का कराया जा रहा समाधान
नगर में निगम में काफी संख्या में ऐसे प्रगणक है जिनका प्रशिक्षण नहीं होने से समस्या आ रही थी। इस कड़ी में नए प्रगणकों को सोमवार को संजय कम्युनिटी हॉल में प्रशिक्षण दिया गया। वहीं काफी संख्या में प्रगणक मंगलवार को नगर निगम में अपने सवालों को वह शंका दूर करने पहुंचे तो उसको भी दुरुस्त किया गया।
..................
वर्जन ...
काफी संख्या में प्रगणकों को समस्या हो रही है। वजह कि वह एप डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। इसकी मानीटरिंग स्वयं एसडीएम स्तर से की जा रही है। जिसमें जल्द सुधार किया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, जिला जनगणना अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें