फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 1351 मजदूरों को ही मिला 100 दिन का रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
100 दिन के रोजगार की गारंटी देने वाले महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का धरातल पर बुरा हाल है। स्थिति यह है कि पिछले वित्तीय वर्ष में जिले के सिर्फ 1351 मजदूरों को ही 100 दिन काम मिल पाया।
विज्ञापन

यह संख्या कुल 1,42,247 सक्रिय जॉब कार्डधारकों की तुलना में एक फीसदी से कम यानी सिर्फ .95 फीसदी है। हालांकि, विभाग का दावा है कि सृजित मानव दिवस के लक्ष्य से अधिक काम दिया गया है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, जिले में सृजित मानव दिवस का लक्ष्य 23.66 लाख था, जबकि वित्तीय वर्ष में कुल 25.75 लाख मानव दिवस सृजित किए गए। इसमें कुल 1351 मजदूरों के कार्य दिवस सौ दिन रहे।
विज्ञापन

जिले में सक्रिय जॉब कार्डधारकों की सबसे ज्यादा संख्या भुता ब्लॉक में है। यहां 16 हजार 357 लोगों के पास जॉब कार्ड है। सबसे कम क्यारा ब्लॉक में सिर्फ 3,898 लोगों के पास ही जॉब कार्ड है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें