फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से

Thu, 14 May 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर और बरेली, पीलीभीत एवं बदायूं जिलों के संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी बृहस्पतिवार से समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को 150 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ जून निर्धारित की गई है। यह व्यवस्था केवल उन स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए है जिनकी अर्हता इंटरमीडिएट है, जबकि परास्नातक और प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होने वाले प्रवेश के लिए अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।
नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत विद्यार्थियों को एक साथ दो पाठ्यक्रमों में पढ़ने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें एक संस्थागत और दूसरा ऑनलाइन या दूरस्थ माध्यम से हो सकता है। पंजीकरण के बाद विद्यार्थियों को अपनी पंजीकरण संख्या और आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ संबंधित महाविद्यालयों में अपनी अंकतालिकाओं, प्रमाणपत्रों और फोटो के साथ आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न करें और स्वीकृत सीटों से अधिक प्रवेश न लें। मेरिट लिस्ट प्रदर्शन और प्रवेश सुनिश्चित करने की तिथियों की घोषणा विश्वविद्यालय के बाद में अलग से की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें