फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: सिटी बसों में मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन एम-पास की सुविधा, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को मिलेगी छूट

Wed, 18 Feb 2026 09:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली शहर में सिटी बस सेवा अब शहरवासियों को रास आने लगी है। सिटी बस में सफर करने वाले यात्रियों की रोजाना औसत संख्या बढ़कर 4500 हो गई है। इसको देखते हुए अब सुविधाओं को इजाफा किया जा रहा है। मार्च से सिटी बसों में एम-पास की सुविधा शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
सिटी बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर में चलने वाले सिटी बसों के संचालन के लिए मार्च से ऑनलाइन एम-पास (मंथली पास) की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसमें चार श्रेणी के पास में विद्यार्थियों और बुजुर्गों को विशेष छूट रहेगी। इसके लिए एप स्टोर से जाकर ई-सिटी बस यूपी ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन


नगर विकास विभाग की तरफ से संचालित सिटी बसों का किराया जनवरी से तीन गुना सस्ता कर दिया गया है, जिससे यात्रियों की रोजाना औसत संख्या बढ़कर 4500 हो गई है। गर्मी में इसके और बढ़ने की संभावना है। यात्रियों को और सुविधा देने के लिए सिटी बस प्रबंधन की तरफ से इसके लिए बैठक कर रणनीति बनाई गई। इसके तहत मार्च से यात्रियों के लिए एम-पास जारी किया जाएगा। 

चार कैटेगरी में यह एम पास रखा गया है। आम यात्रियों के लिए जनरल पास 900 रुपये का होगा, इसकी वैधता 30 दिन रहेगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए 100 रुपये सस्ता पास होगा, यह 800 रुपये का होगा, जिसकी वैधता 30 दिन होगी। वहीं सीनियर सिटीजन का 800 रुपये का पास 30 दिन दिन के लिए होगा। वहीं एक दिन का पास 80 रुपये का होगा, इसमें अधिकतम 10 यात्रा की जा सकेगी।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्यूआर कोड के जरिए ईटीआई मशीन करेगा स्कैन 
बस में सवार होने पर यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में लिए गए पास को दिखाना होगा। जिसको बस में बैठे परिचालक अपने ईटीआईएम (इलेक्ट्रानिक टिकट इशूइंग मशीन) के क्यूआर कोड के जरिए स्कैन करना होगा। जिसके बाद उनका टिकट कट जाएगा।

सिटी बस की प्रबंध संचालक मनीषा दीक्षित ने बताया कि नई सेवा एम-पास की शुरुआत मार्च से शुरू होगी। इसका जनरल पास 900 रुपये में होगा। इसको एप स्टोर से ऑनलाइन केवाईसी करते हुए अपलोड कर सकते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ यात्रियों के और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें