बरेली। नगर निगम की तरफ से आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म बरेली-311 एप पर 19 दिनों में 606 शिकायतें आईं। इनमें से 487 मामलों का निस्तारण भी कर दिया गया। 119 मामले लंबित हैं। इसमें सर्वाधिक निर्माण व प्रकाश विभाग से संबंधित हैं।
नगर निगम के मोबाइल एप बरेली-311 पर नागरिकों को कूड़े, सड़क, स्ट्रीट लाइट व जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतें दर्ज करने की सुविधा दी जाती है। यह एप जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, आसपास की सुविधाओं पब्लिक टॉयलेट, बस को खोजने में भी मदद करता है। स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर इसको गंभीरता से लिया जा रहा है। साॅफ्टवेयर पर इसको चार कैटेगरी में बांटकर निगरानी की जा रही है। इसमें 24 घंटे, एक से दो दिन में, तीन से सात दिन व इससे अधिक समय से लंबित शिकायतों की माॅनिटरिंग हो रही है।