फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑनलाइन सट्टा गैंग का भंडाफोड़ होटल से दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। होटल में रुककर ऑनलाइन सट्टा लगाने और लगवाने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से फर्जी पहचान पत्र, मोबाइल फोन और महंगी कार बरामद हुई है। सट्टे की कमाई से बनाई करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा भी हुआ है।
विज्ञापन

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रोडवेज बस अड्डे के सामने से आकाश यादव उर्फ भुट्टल और विनोद कुमार कश्यप को पकड़ा गया। दोनों कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। उनके पास से मोबाइल फोन, कुछ रुपये और सट्टे से संबंधित ऑनलाइन बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं। आरोपियों के पास से एक ही फोटो के कई फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए, जिन पर अलग-अलग नाम-पते दर्ज हैं।
उनका एक साथी पवन सिंह तोमर उर्फ पैंथर मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब पवन सिंह तोमर और पहले से वांछित संदीप गुप्ता की तलाश कर रही है। पुलिस सटोरियों की संपत्ति खंगाल रही है और उसे जब्त करने की कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें