फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज 45 और आलू आठ रुपये किलो मिलेगा

Mon, 31 Aug 2015 01:48 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रशासन की घुड़की और मंडी में आलू-प्याज की आमद बढ़ने से सब्जियों के दाम गिरने लगे हैं। सोमवार से सब्जी, आलू, प्याज, आटा, दाल आदि सस्ती दरों पर बिकना शुरू होगा। मंडी एसोसियेशन और व्यापार मंडल ने सस्ती दरों पर सप्लाई देने का वादा किया है।
विज्ञापन

पूरे सावन प्याज और दालों आदि पर मनमानी कीमतें वसूली गयी। पिछले दिनों जब लोग सड़कों पर उतरना शुरू हो गए तो प्रशासन ने व्यापारियों से मदद मांगी। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बैठक बुलायी और सस्ती दरों पर खाद्यान्न, सब्जी आदि उपलब्ध करने का आग्रह किया। थोक सब्जी मंडी एसोसियेशन अध्यक्ष शुजा उर्रहमान ने प्याज 50 रुपये प्रति किलो सप्लाई का वादा किया था, उस समय बाजार में प्याज 70-80 रुपये किलो बिक रहा था। रहमान ने कहा कि दरें मंडी के हिसाब से बदलती रहेंगी। उद्योग व्यापार मंडल नेता राजेंद्र गुप्ता और अवधेश अग्रवाल ने कहा कि सस्ती दरों पर आटा और दालें आदि उपलब्ध कराई जाएंगी। इन नेताओं ने कहा कि थोक कीमत पर ग्राहकों को सामान बेंचा जाएगा। बैठक में तय हुआ था कि सोमवार से अर्बन हाट और कर्मचारी कल्याण निगम कैंटीन समेत चार स्थानों पर बिक्री केंद्र खुलेंगे। केंद्र आवश्यकतानुसार बढ़ाए भी जाएंगे।

सुबह 11 बजे होगा बिक्री केन्द्र का उद्घाटन
थोक मंडी एसोसियेशन और व्यापार मंडल नेताओं ने अर्बन हाट समेत चार केंद्रों पर सस्ता प्याज और सब्जी बेंचने की तैयारी कर ली है। सोमवार सुबह 11 बजे बिक्री केंद्र का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदरा मूल्य तय (रुपये/ किलो)
प्याज पुरानी  45
आलू          8 से 18
तरोई           5
टमाटर         25
लौकी         10
अरबी         15
आटा          18

थोक बाजार भाव पर सब्जी, आलू, प्याज, आटा आदि सोमवार से बिकना शुरू होगा। व्यापारी संगठनों के सहयोग से ग्राहकों को गुणवत्ता युक्त सामग्री मिलेगी।
- अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें